फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   School bus full of children overturns in a field after losing balance due to a pothole

Ambedkar Nagar News: गड्ढे से बिगड़ा संतुलन, खेत में पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस

Fri, 23 Oct 2026 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
School bus full of children overturns in a field after losing balance due to a pothole
हादसे में पलटी स्कूल बस। संवाद
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ गांव में पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार दोपहर सड़क पर बने गड्ढे के कारण बच्चों से भरी स्कूल मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 20 बच्चे सवार थे। दुर्घटना के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मछलीगांव स्थित चंद्रशेखर जूनियर हाईस्कूल की मिनी बस शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस को सम्मनपुर निवासी मो. जैद चला रहा था। बस सुल्तानगढ़ गांव के पास पहुंची तो सड़क पर बने गड्ढे के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस सड़क किनारे खेत में पलट गई। अचानक हुए हादसे से बच्चों में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में सम्मनपुर के परस कटुई निवासी लालू प्रसाद की पांच वर्षीय बेटी आनवी और भवसिंहपुर निवासी मोहनलाल की 12 वर्षीय बेटी वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनवी नर्सरी और वर्षा कक्षा सात की छात्रा है। आनवी के कंधे की हड्डी टूट गई है। परिजन उसे अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सम्मनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। विद्यालय प्रबंधक चंद्रशेखर यादव और राजेश यादव भी मौके पर पहुंचे। बाद में हाइड्रा की मदद से खेत में पलटी बस को बाहर निकलवाया गया।
सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि हादसे में कुछ बच्चे घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रबंधक राजेश यादव ने बताया कि सभी अभिभावकों से बातचीत कर बच्चों को घर पहुंचा दिया गया है। दो छात्राओं का उपचार चल रहा है।

बस के दस्तावेज मिले वैध
हादसे के बाद मिनी बस के दस्तावेजों की जांच की गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बस का फिटनेस प्रमाणपत्र 18 जून 2027, बीमा एक अप्रैल 2027 और प्रदूषण प्रमाणपत्र 22 दिसंबर 2026 तक वैध है। बस के पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) की वैधता भी 18 जून 2027 तक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed