सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Students are understanding science through the light of colors

Ambedkar Nagar News: रंगों की रोशनी से विज्ञान को समझ रहे विद्यार्थी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students are understanding science through the light of colors
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। शिक्षा क्षेत्र रामनगर के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय लखनीपट्टी में कक्षा 7 के छात्र-छात्राओं ने रंगीन छाया विज्ञान प्रोजेक्ट तैयार कर अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। तकनीकी अनुदेशक (ऊर्जा एवं पर्यावरण) सत्यम उपाध्याय के मार्गदर्शन में तैयार इस प्रोजेक्ट ने विद्यालय में सभी का ध्यान आकर्षित किया।
Trending Videos

बच्चों ने लाल, हरे और नीले एलईडी बल्ब, बैटरियों व अन्य सामग्रियों का उपयोग कर ऐसा मॉडल बनाया जिसमें अलग-अलग रंगों की रोशनी से बनने वाली छायाओं को प्रदर्शित किया गया। इस प्रयोग के जरिए विद्यार्थियों ने प्रकाश के मिश्रण और रंगों के प्रभाव को सरल तरीके से समझाया। तकनीकी अनुदेशक ने बताया कि करके सीखने की पद्धति के तहत बच्चों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना विकसित होती है। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रोजेक्ट तैयार करने में उन्हें आनंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed