सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Toll hike on Gorakhpur Link Expressway and Lumbini-Dudhiya Highway

Ambedkar Nagar News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और लुंबिनी-दुद्धी हाईवे पर टोल महंगा

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 01 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Toll hike on Gorakhpur Link Expressway and Lumbini-Dudhiya Highway
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना अब महंगा हो गया है। नए वित्तीय वर्ष से टोल दरों में पांच से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है।
Trending Videos



नेशनल हाईवे से लेकर एक्सप्रेसवे तक लागू नई दरों के तहत दोपहिया, कार, बस और ट्रकों समेत विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के टोल शुल्क में वृद्धि की गई है। खासकर रोजाना आवागमन करने वाले लोगों और परिवहन कारोबार से जुड़े वाहन मालिकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भी नई दरें लागू हो गई हैं। यहां बाइक के लिए एकल यात्रा शुल्क 140 से बढ़ाकर 145 रुपये, कार के लिए 286 से 295 रुपये कर दिया गया है, जबकि बस और ट्रकों के लिए यह शुल्क 840 से बढ़कर 845 रुपये हो गया है।

टोल अधिकारियों के अनुसार यह वृद्धि वार्षिक संशोधन के तहत की गई है। वहीं वाहन चालकों का कहना है कि लगातार बढ़ती टोल दरों से यात्रा महंगी होती जा रही है, जिससे आम जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे: टोल दरें
एकल यात्रा (पहले – अब)
बाइक: 140 – 145
कार: 286 – 295
हल्के वाणिज्यिक वाहन: 440 (कोई परिवर्तन नहीं)
बस/ट्रक: 840 – 845
मल्टी एक्सल वाहन: 1335 – 1345
ओवरसाइज्ड वाहन: 1745 – 1755

वापसी यात्रा (रात 12 बजे तक मान्य)

बाइक: 230 – 235
कार: 455 – 470
हल्के वाणिज्यिक वाहन: 705 (कोई परिवर्तन नहीं)
बस/ट्रक: 1340 – 1355
मल्टी एक्सल वाहन: 2140 – 2155
ओवरसाइज्ड वाहन: 2790 – 2805
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed