फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP: Elderly woman beaten to death with an iron rod in Ambedkarnagar; she had gone with her son to ask for the

यूपी: अंबेडकरनगर में वृद्धा की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, बेटे के साथ उधारी के रुपये मांगने गई थी

Fri, 16 Oct 2026 07:10 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
अमर उजाला, अम्बेडकरनगर Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 16 Oct 2026 07:10 PM IST
सार

अंबेडकरनगर के भूपतिपुर कोड़रहा गांव में उधारी के एक लाख रुपये मांगने पर हुए विवाद में 85 वर्षीय वृद्धा की पीटकर हत्या कर दी गई। बेटे को बचाने पहुंची वृद्धा समेत परिवार के चार लोग हमले में घायल हुए। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
UP: Elderly woman beaten to death with an iron rod in Ambedkarnagar; she had gone with her son to ask for the
वृद्धा उधार मांगने गई थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उधारी के एक लाख रुपये मांगने पर हुए विवाद में एक परिवार पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस हमले में चंद्रावती पांडेय (85) की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें मुख्य आरोपी ऋषि तिवारी, उसके भाई, मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया है। दो बाल अपचारियों को संरक्षित किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


भूपतिपुर कोड़रहा गांव निवासी श्याम नारायण पांडेय के मुताबिक, उन्होंने तीन वर्ष पहले पड़ोस के इंद्रमणि तिवारी को उनकी माइक्रो फाइनेंस कंपनी में निवेश के लिए एक लाख रुपये दिए थे। इंद्रमणि पदुमपुर में कंपनी का संचालन करते थे। पिछले वर्ष कैंसर से उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद निवेशकों की रकम फंस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Trending Videos

बेटे के साथ गई थी 

बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे पदुमपुर निवासी एक महिला अपनी रकम मांगने इंद्रमणि के घर पहुंची। वहां उनकी मुलाकात इंद्रमणि के बेटे ऋषि तिवारी से हुई। इसी दौरान वहां पहुंचे श्याम नारायण ने भी अपने एक लाख रुपये बकाया होने की बात कही। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद ऋषि तिवारी, उसके भाई ऋतिक तिवारी, मां आशा तिवारी, बहन गरिमा मिश्रा, इनकी नाबालिग पुत्री व पुत्र और चचेरे भाई धर्मेंद्र तिवारी ने श्याम नारायण पर हमला कर दिया।

हमले में श्याम नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे को पिटता देख उनकी 85 वर्षीय मां चंद्रावती पांडेय बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। हमले में श्याम नारायण की पत्नी गुंजन और उनके छोटे भाई ओम नारायण पांडेय की बेटी प्रियंका पांडेय को भी चोटें आईं। 

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज ले जाया गया। वहां से मां-बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चंद्रावती की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेजा गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। श्याम नारायण का इलाज चल रहा है। चंद्रावती की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है।

 

150 से 200 लोगों की रकम फंसने का दावा

ग्रामीणों के मुताबिक, इंद्रमणि ने पदुमपुर-कम्हरिया मार्ग पर कार्यालय खोल रखा था। वह लोगों को निवेश के नाम पर रकम जमा करने और हर महीने एक से दो प्रतिशत तक लाभ देने का भरोसा देते थे। बताया जा रहा है कि करीब 150 से 200 लोगों से 50 लाख रुपये से अधिक की रकम लेने के बाद कार्यालय बंद कर दिया गया था। हालांकि, इस रकम और निवेशकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले पदुमपुर चौक निवासी सत्यप्रकाश पांडेय भी तीन लाख रुपये वापस मांगने इंद्रमणि के घर पहुंचे थे। उस समय भी मारपीट होने की बात सामने आई थी। रुपये मांगने को लेकर पहले भी विवाद होने की चर्चा है।

 

गांव में पुलिस बल तैनात, परिवार में मातम

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ आलापुर जितेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। श्याम नारायण की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा, मारपीट, खतरनाक हथियार से हमला और धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

 

चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसपी प्राची सिंह ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दो बाल अपचारियों को किशोर न्याया बोर्ड भेजा गया है। तनाव को देखते हुए गांव के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed