फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   young man committed suicide traumatized by his fathers illness  In Ambedkar Nagar

अंबेडकरनगर: पिता की गंभीर बीमारी से टूट गया 27 वर्षीय बेटा, फांसी लगाकर समाप्त कर ली जीवनलीला

Thu, 27 Aug 2026 07:32 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 07:32 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में पिता की गंभीर बीमारी से 27 वर्षीय बेटा टूट गया। उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से घर में चीत्कार मच गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
young man committed suicide traumatized by his fathers illness  In Ambedkar Nagar
सुसाइड (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में भीटी क्षेत्र के महापारा गांव में बुधवार रात पिता की गंभीर बीमारी से आहत सभाजीत (27) ने फांसी लगा ली। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद सीएचसी भीटी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे सभाजीत बिना खाना खाए अपने कमरे में सोने चले गए थे। उनकी पत्नी किरन घर के अन्य काम कर रही थीं। कुछ देर बाद जब परिजन उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने लगे तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। 
विज्ञापन


खिड़की से झांकने पर सभाजीत को कमरे में बल्ली के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता हुआ पाया। इसकी सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया। आनन-फानन उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की भाभी रूपा ने बताया कि उनके ससुर धर्मराज निषाद कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभाजीत अक्सर यह कहते थे कि यदि उनके पिता को कुछ हो गया तो वह भी जीवित नहीं रहेंगे। पिता की बीमारी से सभाजीत गहरे सदमे में थे। सभाजीत की मौत से पांच वर्षीय बेटे समर और ढाई वर्षीय बेटी शिवानी के सिर से पिता का साया उठ गया है। इंस्पेक्टर कृष्णबली सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed