{"_id":"6a874f0bd2f3975f48021da7","slug":"bicycle-struck-by-vehicle-worker-dies-amethi-news-c-96-1-ame1019-173807-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाहन की चपेट में आई साइकिल, श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाहन की चपेट में आई साइकिल, श्रमिक की मौत
Fri, 21 Aug 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
पूरे बैजनाथ मजरे टिकरा गांव में गमगीन परिजन। स्रोत : स्थानीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मंझगवां मोड़ के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार श्रमिक जगदेव प्रसाद यादव (58) की मौत हो गई। वह पूरे बैजनाथ मजरे टिकरा गांव के निवासी थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सुधीर कुमार ने बताया कि उनके पिता जगदेव प्रसाद कस्बे में कपड़े की दुकान पर काम करते थे। बुधवार रात वह साइकिल से घर लौट रहे थे। मंझगवां मोड़ के पास मुड़ते समय पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जगदेव प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जगदेव प्रसाद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ा बेटा सुशील कुमार गुजरात में रहकर रोजी-रोटी कमाता है। छोटा बेटा सुधीर घर पर रहता है और अभी अविवाहित है। तीन बेटियों में जयश्री और आरती की शादी हो चुकी है, जबकि पूजा अविवाहित है।