फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   BKU staged a protest at the Collectorate.

Amethi News: भाकियू ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sat, 24 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 24 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
BKU staged a protest at the Collectorate.
. कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते भाकियू पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन
अमेठी सिटी। चकबंदी की बाधाओं से गांवों में अटके काम, जर्जर सड़क और बिजली की बार-बार ट्रिपिंग से परेशान किसानों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई। अतिरिक्त एसडीएम अभिजीत कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया सुचारु कराने, आईटीआई के पास से गोसाई का पुरवा तक सड़क का डामरीकरण कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग की।
विज्ञापन


किसानों ने रसूलपुर और कोयलारा मुबारकपुर समेत कई गांवों में चकबंदी अधिकारियों के तबादले और कार्यक्षेत्र में बदलाव से प्रभावित प्रक्रिया को गति देने की मांग की। महोना पश्चिम में कथित अवैध प्लॉटिंग की स्थलीय जांच कराने और कार्रवाई करने पर भी जोर दिया। जगदीशपुर, महोना पश्चिम और इन्हौना क्षेत्र में बिजली की ट्रिपिंग रोकने और खराबी का समय से निस्तारण कराने की मांग रखी।
विज्ञापन


धान खरीद केंद्रों को एक नवंबर से शुरू कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) निरस्त करने, मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और चुनाव सुधारों से जुड़ी अन्य मांगें भी उठाईं। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल, जिला महासचिव श्रवण कुमार पाल, महिला जिला प्रभारी मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed