{"_id":"69b84f6240d76cc16a07d464","slug":"cbse-hindi-question-paper-was-easy-amethi-news-c-96-1-ame1002-161093-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: आसान रहा हिंदी प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: आसान रहा हिंदी प्रश्नपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
. गौरीगंज के नवोदय विद्यालय में परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। आसान पेपर आने पर छात्र-छात्राएं मुस्कुराते हुए केंद्र से बाहर निकलते नजर आए।
केंद्र पर कुल 60 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षार्थी प्रतिज्ञा मौर्या ने कहा कि प्रश्नपत्र सरल था और अधिकतर प्रश्न पढ़े हुए पाठ्यक्रम से आए थे। समय के भीतर सभी प्रश्न हल कर लिए। आस्था सिंह ने बताया कि गद्य और पद्य दोनों खंडों से सामान्य प्रश्न पूछे गए थे। नियमित तैयारी करने वालों के लिए पेपर कठिन नहीं था। सलोनी ने कहा कि रचनात्मक लेखन वाले प्रश्नों में थोड़ा समय लगा, लेकिन सभी उत्तर आराम से पूरे हो गए। आराध्या पटेल ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित रहा और निर्धारित समय में पूरा कर लिया।
प्रियांशी सिंह ने कहा कि अधिकतर प्रश्न सिलेबस से ही थे, इसलिए परीक्षा अच्छी रही। दिव्या शुक्ला ने बताया कि पेपर आसान रहा और लिखने के लिए पर्याप्त समय मिला। वंशिका श्रीवास्तव ने कहा कि तैयारी के अनुसार सभी प्रश्न हल हो गए और परीक्षा को लेकर संतोष है। रुद्रेश नारायण ने बताया कि प्रश्नपत्र ज्यादा कठिन नहीं था। रचनात्मक लेखन में थोड़ा समय लगा, लेकिन सभी उत्तर पूरे लिख लिए। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र के बाहर अभिभावकों की भीड़ दिखाई दी। छात्र-छात्राएं बाहर निकलकर आपस में प्रश्नों पर चर्चा करते नजर आए।
Trending Videos