फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Emulate the ideal life of Shri Ram.

Amethi News: श्रीराम के आदर्श जीवन में अपनाएं

Mon, 21 Sep 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 21 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Emulate the ideal life of Shri Ram.
 राजाफत्तेपुर ​स्थित बाबा परमहंस मैदान में चल रही श्रीराम कथा में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत : आयोज
राजाफत्तेपुर। बाबा परमहंस मैदान में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन प्रवाचक आनंद कृष्ण ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन की वास्तविक सार्थकता उसके अच्छे कर्म, सदाचार और व्यवहार में होती है। परिस्थितियां कैसी भी हों, व्यक्ति को सत्य और धर्म के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, संयम और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने जीवन में अनेक कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन कभी अपने सिद्धांतों और मर्यादा का त्याग नहीं किया। इसी कारण श्रीराम का चरित्र आज भी समाज के लिए आदर्श बना हुआ है। प्रवाचक ने कहा कि मनुष्य को भी अपने आचरण में विनम्रता रखते हुए माता-पिता, गुरु, बुजुर्गों और जरूरतमंदों का सम्मान करना चाहिए। अच्छे विचार और अच्छे कर्म ही व्यक्ति को समाज में सम्मान दिलाते हैं।
विज्ञापन



कथा के दौरान प्रवाचक ने श्रद्धालुओं से श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस दौरान यजमान धर्मेंद्र त्रिवेदी, सचिन मिश्र, आलोक त्रिवेदी, अमन मिश्र, रिक्की तिवारी और अनुराग मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed