Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer killed after being struck by a vehicle on the highway

Amethi News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Tue, 03 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 03 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed after being struck by a vehicle on the highway
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रविवार रात मंगरौरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। बेचूलाल (55) मलावां गांव के निवासी थे। उनकी मौत से परिजनों में मातम पसरा है।
विज्ञापन


बेटे सोनू के मुताबिक, उनके पिता बेचूलाल रविवार को सब्जी लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। हाईवे पर मंगरौरा गांव के मोड़ के पास उनकी साइकिल अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने उन्हें जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया और परिजनों को जानकारी दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों को पता चला कि बेचूलाल की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोर सुनकर वे मौके पर पहुंचे तो बेचूलाल सड़क पर लहूलुहान पड़े मिले। अंधेरा होने के कारण वाहन की पहचान नहीं हो सकी। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बेचूलाल की मौत से पत्नी शिवमता और बेटे सोनू व मोनू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed