{"_id":"69f7a27475970e919b010fbc","slug":"farmers-moped-hit-by-vehicle-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-164871-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाहन की चपेट में आई मोपेड, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाहन की चपेट में आई मोपेड, किसान की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 04 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। गौरीगंज के सैदपुर गांव निवासी किसान दिलेराम (55) की मोपेड अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर गुंगवाछ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिलेराम की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार दिलेराम शनिवार को मोपेड से टीकरमाफी में रिश्तेदारी में कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर शाम घर लौटते समय गुंगवाछ के पास उनकी मोपेड को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दिलेराम की मौत से पत्नी राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार पति को याद कर बिलख रही हैं। बेटा प्रियांशु और बेटियां संगीता व मंगिता भी सदमे में हैं।
Trending Videos