{"_id":"68c47b7b070849f6a10a8521","slug":"litterateurs-were-honoured-at-the-function-amethi-news-c-96-1-ame1022-148313-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: समारोह में साहित्यकारों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: समारोह में साहित्यकारों का किया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन

अमेठी में अवधी साहित्य सम्मान समारोह में पुस्तकों का विमोचन करते अतिथि व साहित्यकार।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी। अवधी साहित्य संस्थान के छठे स्थापना दिवस पर मंगलपुर स्थित निजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देशभर से आए नामचीन साहित्यकारों और कवियों ने वैश्विक परिदृश्य में हिंदी और हिंदी साहित्य के संवर्धन में अवधी की भूमिका विषय पर गहन विमर्श किया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को विचार गोष्ठी में साहित्यकारों ने अवधी साहित्य के संवर्धन पर सुझाव रखे। दो सत्रों में हिंदी और अवधी के वैश्विक विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर पूर्व गृह सचिव जियालाल की पुस्तक अंधेरे उजाले, डॉ. अर्जुन पांडेय की अवधी कहानी संग्रह सोने मा सोहागा और राम लखन तिवारी की पुस्तक का विमोचन किया गया। साहित्यकारों को गोस्वामी तुलसीदास और मलिक मोहम्मद जायसी अवधी सम्मान से सम्मानित किया गया।
इनमें एम गोविंद राजन (तमिलनाडु), डॉ. ए भवानी, प्रो. विजया भारती जेल्दी (आंध्रप्रदेश), प्रयास जोशी, सुधाकांत मिश्र बेलाला, शिवाकांत त्रिपाठी सरस (भोपाल), प्रो. हेमराज मीणा (राजस्थान), मनोज मिश्र (दिल्ली), डॉ. रामबहादुर मिश्र (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित), डॉ. अमिता दुबे (हिंदी संस्थान लखनऊ), पूर्व गृह सचिव जियालाल आर्य, साहित्य भूषण डॉ. दयाराम मौर्य सहित कई नामचीन कवि और लेखक शामिल रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

Trending Videos