सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Patients queue up at the district hospital

Amethi News: जिला अस्पताल में मरीजों की कतार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Patients queue up at the district hospital
 जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज करते डॉ. शुभम पांडेय। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली पर्व के अवकाश के बाद खुले जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज संग सीएचसी में बृहस्पतिवार को मरीजों की कतार दिखी। फिजिशियन, बाल रोग व नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भीड़ रही। इसमें बुखार, पेट व नेत्र रोग संबंधित मरीज रहे।
Trending Videos



होली पर गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल में इमरजेंसी छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद थीं। इसके चलते कई लोग इलाज नहीं करवा पाए थे। बृहस्पतिवार सुबह से मरीजों की अस्पताल में लंबी कतार लगी रही। ओपीडी, परचा व दवा काउंटर संग अल्ट्रासाउंड, फिजियोथेरेपी और पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ जुटी रही। फिजिशियन डॉ. अमित यादव के अवकाश पर होने से डॉ. शुभम पांडेय की ओपीडी में मरीज ज्यादा दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरेश कुमार ने बताया कि पर्व पर रंग व पानी में भीगने के कारण बुखार आ गया था। वहीं रमेश कुमार ने बताया कि कान व आंख में रंग पड़ने के कारण समस्या हो गई है। बुजुर्ग रामदास ने बताया कि पेट दर्द के साथ दस्त हो रहे हैं। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने भर्ती करने को कहा है। ओपीडी में 1200 से अधिक नए व पुराने मरीज पहुंचे। 470 बुखार, 111 खांसी, 156 पेट दर्द व शेष अन्य मरीज रहे। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज व सभी 13 सीएचसी पर मरीजों की भीड़ रही। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही। सभी मरीजों की जांच के साथ उनका इलाज हुआ।


उधर बृहस्पतिवार को महिला रोग विशेषज्ञ नहीं होने से महिला मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में औसतन प्रतिदिन 150 मरीजों की ओपीडी होती है। इस समय तीन दिन मात्र एक महिला चिकित्सक की ओपीडी होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को ही महिला रोग विशेषज्ञ संबद्ध है। बताया कि चिकित्सक की तैनाती के संबंध में शासन और सीएमओ को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed