{"_id":"6a987220da61572bea0d0ba4","slug":"power-remained-out-for-24-hours-amethi-news-c-96-1-ame1022-174802-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 24 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 24 घंटे गुल रही बिजली
Thu, 03 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। बारिश के बीच जिला मुख्यालय की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से अधिक समय तक ठप रहने से करीब 50 हजार लोग बेहाल रहे। मंगलवार दोपहर एक बजे गुल हुई बिजली बुधवार शाम चार बजे के बाद बहाल हो सकी। पूरी रात बिजली न होने से उमस और गर्मी में लोग परेशान रहे। बुधवार सुबह पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई तो घरों के साथ दुकानों और सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित रहा।
उपकेंद्र के तहसील फीडर का गौरीगंज ब्लॉक के पास लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अचानक खराब हो गया। ऊर्जा निगम की टीम ने मरम्मत का प्रयास किया गया, मगर आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाने, लाइन दुरुस्त करने और आपूर्ति बहाल करने में करीब 24 घंटे लग गए। बुधवार दोपहर ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाया गया। लाइन दुरुस्त होने के बाद शाम चार बजे के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
इस दौरान विकास भवन फीडर की बिजली भी 16 घंटे से अधिक समय तक गुल रही। बलीपुर, नवोदय विद्यालय समेत आसपास के 16 से अधिक गांवों के करीब 50 हजार लोग प्रभावित हुए। इस फीडर से शहर के सरकारी कार्यालयों के साथ आसपास के गांवों को भी बिजली मिलती है।
-- -- --
अधिकारियों के बंद फोन से परेशान रहे उपभोक्ता
बिजली गुल होने के बाद जानकारी के लिए उपभोक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और जूनियर अभियंता समेत पावर हाउस पर दर्ज नंबरों पर फोन किए। उपभोक्ताओं का कहना है कि शुरुआत में कुछ नंबरों पर घंटी बजती रही, बाद में कई जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल बंद हो गए। पावर हाउस के नंबरों पर भी संपर्क नहीं हो सका। जिम्मेदारों से संपर्क न हो पाने पर उपभोक्ताओं में नाराजगी रही।
-- -- -- -- -
कई उपकेंद्रों पर भी घंटों गुल रही बिजली
बाजारशुकुल उपकेंद्र से जुड़े संसारपुर, पाली और हुसैनपुर 11 केवी फीडरों की बिजली रात 2:30 बजे बंद हुई और बुधवार सुबह आठ बजे बहाल हुई। जामों उपकेंद्र से मंगलवार रात से बुधवार दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। शुकुलपुर उपकेंद्र की बिजली रात 9:30 बजे बंद हुई और सुबह नौ बजे बहाल हो सकी। अमेठी, जगदीशपुर और तिलोई उपकेंद्रों से भी आठ से 10 घंटे आपूर्ति बाधित रही। मोहनगंज में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए दो घंटे आपूर्ति रोकी गई। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कई जगह फॉल्ट हुए थे। मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।