{"_id":"6a9873864b3bbc8e1f0975c5","slug":"quota-suspended-over-irregularities-in-ration-distribution-amethi-news-c-96-1-ame1002-174833-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: राशन वितरण में गड़बड़ी पर कोटा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: राशन वितरण में गड़बड़ी पर कोटा निलंबित
Thu, 03 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई। तहसील क्षेत्र के शेखन गांव में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर कोटेदार मारूफ अहमद की कोटे की दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया गया। उपभोक्ताओं की शिकायत पर हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर उपजिलाधिकारी डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने कार्रवाई की।
दुकान निलंबित होने के बाद उपभोक्ताओं को राशन लेने में परेशानी न हो, इसके लिए कोटे की दुकान को पड़ोसी गांव की उचित दर दुकान से संबद्ध कर दिया गया है।
आपूर्ति निरीक्षक देवी दयाल शुक्ला ने बताया कि उपभोक्ताओं ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी कि कोटेदार निर्धारित दुकान पर राशन वितरण करने के बजाय दूसरे गांवों में जाकर राशन बांट रहा है। शिकायत की जांच कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद जांच आख्या उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई।
आख्या का परीक्षण करने के बाद कोटे की दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कोटे की दुकान निलंबित होने के बाद उपभोक्ताओं के राशन वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। दुकान को पड़ोसी गांव की उचित दर दुकान से संबद्ध किया गया है, जिससे पात्र उपभोक्ताओं को राशन मिलने में परेशानी न हो और वितरण व्यवस्था बाधित न हो।