{"_id":"6aea426769a4d8da1905cd43","slug":"ravi-kishan-and-disha-emerged-victorious-in-the-sports-competition-amethi-news-c-96-1-ame1002-179671-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खेल प्रतियोगिता में रवि किशन और दिशा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खेल प्रतियोगिता में रवि किशन और दिशा ने मारी बाजी
Wed, 04 Nov 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में आयोजित खेल प्रतियोगिता क्रिकेट खेलते विद्यार्थी।
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज, मऊ अतवारा में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने दौड़, खो-खो और कबड्डी में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
100 मीटर दौड़ में कक्षा 10 के रवि किशन ने प्रथम, पीर मोहम्मद ने द्वितीय और मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में कक्षा 10 की दिशा, रुचि और मौसम ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, कबड्डी में उमंग, अजीम और विश्वास ने शानदार खेल दिखाया।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रसाद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व की भावना के साथ शारीरिक विकास व आत्मविश्वास बढ़ता है। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।