फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sachin wins the 5km race.

Amethi News: पांच किमी दौड़ में सचिन अव्वल

Mon, 31 Aug 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 31 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sachin wins the 5km race.
 मुसाफिरखाना के पूरे चौहान गांव में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत:
मुसाफिरखाना। पूरे चौहान गांव में आयोजित पांच किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में सचिन पाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। शिवम चौरसिया दूसरे और अंकुर यादव तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में युवा धावकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन



दौड़ पूरे चौहान गांव से शुरू होकर लालगंज चौराहा और निजामुद्दीनपुर होते हुए वापस पूरे चौहान पहुंचकर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में धावकों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी ताकत लगाई। प्रतियोगिता के समापन पर विधायक राकेश प्रताप सिंह और युवा समाजसेवी अभिषेक प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सचिन पाल, द्वितीय स्थान के शिवम चौरसिया और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अंकुर यादव को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



विधायक ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना है। आयोजक दिलीप सिंह ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे। इस मौके पर अजय सिंह, राहुल सिंह, सोहराब, सतनाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed