फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seekers should stay away from negative tendencies.

Amethi News: दुष्प्रवृत्तियों से दूर रहें साधक

Fri, 28 Aug 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Seekers should stay away from negative tendencies.
अमेठी ​स्थित गायत्री श​क्तिपीठ में साधना करते साधक। स्रोत: गायत्री परिवार
अमेठी। गायत्री शक्तिपीठ में चल रहे 40 दिवसीय गायत्री साधना के 29वें दिन बृहस्पतिवार को प्रातःकाल पूजन-अर्चन हुआ। इस दौरान साधकों को दुष्प्रवृत्तियों से बचने और सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


पंडित राधेश्याम त्रिपाठी ने कहा कि परमात्मा सत्य, चित और आनंद स्वरूप है, जबकि मनुष्य असत्य, अज्ञान और दुखों में भटक रहा है। व्यक्तिगत और सामूहिक दुखों के पीछे दुष्प्रवृत्तियां प्रमुख कारण हैं। इन्हें माया, असुरता और अविद्या आदि नामों से भी जाना जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब मनुष्य सही दिशा से भटकता है तो उसके विचार, व्यवहार और कर्म भी विपरीत दिशा में जाने लगते हैं। इससे जीवन में अशांति और दुख उत्पन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि गायत्री महामंत्र का उद्देश्य मनुष्य की दुष्प्रवृत्तियों का निवारण कर उसे सद्मार्ग की ओर प्रेरित करना है। जो व्यक्ति दुष्प्रवृत्तियों से बचने और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेता है, वही वास्तविक अर्थों में गायत्री का उपासक है। इस मौके पर सुभाष चंद्र द्विवेदी, जितेंद्र कुमार सिंह, लाल अशोक सिंह, अशोक बरनवाल, अशोक शर्मा, रामादेवी, संगीता, ममता और सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed