{"_id":"6a2daaf71d509e8beb0bfa47","slug":"the-lecturer-recruitment-exam-will-be-conducted-at-seven-centers-today-amethi-news-c-96-1-ame1002-168108-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आज सात केंद्रों पर कराई जाएगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आज सात केंद्रों पर कराई जाएगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में रविवार को होने वाली प्रवक्ता भर्ती परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए बनाए गए सात केंद्रों पर 2791 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी लगाया गया है।
प्रवेश व्यवस्था को अंतिम रूप देते हुए अधिकारियों ने समय से पहले केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी केंद्रों पर पेयजल, छाया, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संचालन संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।