{"_id":"6a3442eaf028e40d180daf06","slug":"body-lay-in-hospital-premises-for-seven-hours-due-to-jurisdictional-dispute-amethi-news-c-96-1-ame1012-168564-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीमा विवाद में सात घंटे अस्पताल परिसर में पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीमा विवाद में सात घंटे अस्पताल परिसर में पड़ा रहा शव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी। जीआरपी और स्थानीय पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर हुए विवाद के कारण एक अज्ञात युवक का शव बृहस्पतिवार को करीब सात घंटे तक सीएचसी परिसर में कंबल में लिपटा पड़ा रहा। बाद में क्षेत्राधिकारी के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई शुरू हो सकी।
बृहस्पतिवार सुबह रेल मदद नंबर पर सूचना मिली कि आनंद विहार से दानापुर जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस में एक व्यक्ति मूर्छित अवस्था में पड़ा है। जीआरपी उसे अमेठी रेलवे स्टेशन से एंबुलेंस से सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब 7:45 बजे सीएचसी प्रशासन ने शव की सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद कार्रवाई को लेकर जीआरपी और कोतवाली पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। दोनों विभाग एक-दूसरे को कार्रवाई के लिए जिम्मेदार बताते रहे। जिम्मेदारी तय न होने से शव अस्पताल परिसर में करीब सात घंटे तक पड़ा रहा।
विज्ञापन
सीओ मनोज मिश्रा ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। तब तक शव को 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा।