फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Four police personnel arrested, two suspended in connection with the misdeed with girl

अमरोहा: विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, दो निलंबित; जांच जारी

Thu, 24 Sep 2026 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Sep 2026 02:01 AM IST
सार

हसनपुर कोतवाली में तैनात एक दरोगा, सिपाही और असोम में सीआरपीएफ की 156 वीं बटालियन में इंस्पेक्टर और पांचवीं बटालियन दिल्ली के हेड कांस्टेबल आरोप के घेरे में हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Amroha: Four police personnel arrested, two suspended in connection with the misdeed with girl
demo - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में तैनात एक दरोगा, सिपाही और असोम में सीआरपीएफ की 156 वीं बटालियन में इंस्पेक्टर और पांचवीं बटालियन दिल्ली के हेड कांस्टेबल आरोप के घेरे में हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया है।

विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली में सभी से पूछताछ की जा रही है। युवती फिलहाल अमरोहा में वन स्टॉप सेंटर पर है। आरोपियों में शामिल दो मुजफ्फरनगर जिले के हैं, जबकि एक बागपत और एक अन्य अलवर (राजस्थान) का रहने वाला है।
विज्ञापन


एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित युवती हरियाणा के फतेहाबाद जिले की रहने वाली है और वहीं की किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। युवती ने पुलिस को बताया कि एक महिला मित्र ने उसकी मुलाकात सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल मोहित से कराई थी मोहित मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सौरम का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार (21 सितंबर) को वह सोनीपत में मोहित से मिली। उसने घूमने चलने का प्रस्ताव रखा तो वह उसकी कार में सवार हो गई। सोनीपत से मोहित उसे कार से मेरठ ले गया, जहां उसने अपने साथी अलवर (राजस्थान) के थाना क्षेत्र के गांव हातनखेड़ा निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव को भी गाड़ी में बैठा लिया। सोमवार रात ये तीनों मेरठ में एक स्थान पर रुके।

इसके बाद मंगलवार की शाम तीनों कार से हसनपुर कोतवाली पहुंचे, जहां गेट पर सादे कपड़ों में पहले से मौजूद बागपत के थाना रमाला के गांव सूप निवासी दरोगा संजय तोमर भी उनकी गाड़ी में सवार हो गया। कुछ देर बाद सभी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी में स्थित एक फार्म हाउस पर पहुंचे। वहां कुछ कमरे लिए गए। कुछ देर बाद मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ामस्तान निवासी हसनपुर कोतवाली का सिपाही प्रमोद कुमार खाना और शराब लेकर वहां पहुंचा।

रात में खाना-पीना होने के बाद मोहित, लालाराम और संजय तोमर जबरन युवती के कमरे में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सिपाही प्रमोद अंदर घुसा तो युवती ने हिम्मत करके उसे धक्का देकर बाहर निकाला और कमरा अंदर से लॉक कर लिया। इसके बाद युवती ने पुलिस को फोन किया। मंगलवार रात में ही पुलिस ने छापा मारकर फार्म हाउस से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। युवती को भी पुलिस अपने साथ हसनपुर कोतवाली ले आई।

बुधवार को कोतवाली में सभी से पूछताछ के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक मोहित सीआरपीएफ की पांचवीं बटालियन दिल्ली में हेड कॉन्स्टेबल है, जबकि लालाराम यादव सीआरपीएफ 156वीं बटालियन न्यू बोगाई गांव असोम में निरीक्षक है। वारदात में इस्तेमाल कार मोहित की बताई जा रही है, जो फिलहाल पुलिस के कब्जे में है।

दरोगा- सिपाही के खिलाफ करेंगे बर्खास्तगी की कार्रवाई, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर के खिलाफ भेजी रिपोर्ट
मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज जी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अमरोहा के हसनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में शामिल चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हसनपुर थाने में तैनात रहे दरोगा और सिपाही के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर और सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है।


कल रात सीआरपीएफ का एक अधिकारी, स्थानीय थाने का एसआई, एक महिला और एक सीआरपीएफ का जवान फार्म हाउस में पहुंचे।दरोगा ने बताया कि यह अधिकारी गृह मंत्रालय से आए हैं। बड़ी जांच कर रहे हैं। कुछ घंटे यहां रुकेंगे। इसके बाद चले जाएंगे। महिला को भी अधिकारी बताया और उसके साथ मौजूद सीआरपीएफ जवान को महिला अधिकारी का पीएसओ बताया। रात में लोकल थाने की पुलिस पहुंची और सभी को गिरफ्तार कर ले गई हैं। 
- उमेश शर्मा, विधायक खानपुर (उत्तराखंड)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed