फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Women's Commission takes a tough stance on the gang-rape at the MLA's farmhouse.

अमरोहा: विधायक के फार्म हाउस पर दुष्कर्म को लेकर महिला आयोग सख्त, डीजीपी से मांगी रिपोर्ट; सात दिन की मोहलत

Mon, 28 Sep 2026 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Sep 2026 07:10 AM IST
सार

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने प्रदेश के डीजीपी को पत्र भेजकर सात दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) देने को कहा है।

विज्ञापन
Amroha: Women's Commission takes a tough stance on the gang-rape at the MLA's farmhouse.
राष्ट्रीय महिला आयोग - फोटो : एएनआई

विस्तार

हसनपुर क्षेत्र में उत्तराखंड के खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रदेश के डीजीपी को पत्र भेजकर सात दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) देने को कहा है।

विज्ञापन


भाकियू संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने महिला आयोग की अध्यक्ष को पत्र भेजकर घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस आधार पर आयोग की अध्यक्ष ने डीजीपी को भेजे पत्र की कॉपी उन्हें भी भेजी है। चौधरी ने बताया कि आयोग की अध्यक्ष ने डीजीपी को पत्र भेजकर मामले की समयबद्ध और विस्तृत जांच सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन


निर्देश दिए हैं कि जांच में बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही घटना से जुड़े फोरेंसिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और आरोपियों के सहयोगी अथवा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जाए। दोषी पाए जाने वाले पुलिस और अन्य कर्मियों के खिलाफ त्वरित विभागीय कार्रवाई करने को कहा है। पत्र में पीड़िता और उसके परिवार को आवश्यक चिकित्सकीय, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और सुरक्षा सहायता उपलब्ध कराने तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा निलंबित 
फार्म हाउस में पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों को गृह विभाग की जांच टीम बताकर ठहराने के आरोपों में घिरे रजबपुर थाने के दरोगा नरेशपाल राणा को रविवार को निलंबित कर दिया गया है। उनका इन लोगों से कोई संपर्क या संबंध तो नहीं है इसकी भी जांच की जा जाएगी। 


विधायक ने किया पलटवार 

  • पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। अब इसके जवाब में उमेश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिये पलटवार किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed