फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bride drugs groom with milk and disappears with jewelry

सुहागरात पर दुल्हन की हरकत से दूल्हा बेहोश: सुबह घबराहट में उठा युवक, सच सामने आने पर पैरों तले खिसकी जमीन

Thu, 22 Oct 2026 09:11 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 22 Oct 2026 09:11 AM IST
सार

गंगाचोली में दिनेश कुमार से शादी के नाम पर धोखा हुआ। दूल्हा जब सुबह उठा तो उसे इस बात की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bride drugs groom with milk and disappears with jewelry
दुल्हन की हरकत से दूल्हे के उड़े होश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली में शादी के नाम पर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने बिचौलियों के साथ मिलकर साजिश रची और शादी की रात को ही पति को नशे की गोलियां देकर लाखों के आभूषण व अन्य सामान लेकर गायब हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Trending Videos

गांव गंगाचोली निवासी दिनेश कुमार बुधवार शाम को कोतवाली पहुंचा और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। दिनेश ने पुलिस को बताया कि उसने 19 अक्तूबर को पड़ोसी गांव की रहने वाली दो बच्चों की एक मां से धूमधाम से दूसरी शादी की थी। युवक की पहली शादी थी जबकि महिला की दूसरी शादी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुहागरात पर दूध पीते ही सो गया दूल्हा
शादी से पहले उसे यह भरोसा दिलाया गया था कि महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है। दिनेश ने दुल्हन को बड़े अरमानों और धूमधाम से घर में कदम रखवाया था, साथ ही उसे सोने-चांदी के कीमती आभूषण भी चढ़ाए थे। खुशियों का यह सफर बहुत छोटा साबित हुआ। दिनेश के मुताबिक, शादी के सुहागरात में ही दुल्हन ने रात को सोने से पहले उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। जैसे ही दिनेश ने वह दूध पिया, वह गहरी नींद में सो गया। 

विज्ञापन

इस मौके का फायदा उठाकर शातिर दुल्हन रात के सन्नाटे में घर में रखे करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व दस हजार रुपये लेकर चली गई। हैरानी की बात यह है कि महिला अपने साथ जो दो बच्चे लाई थी, उन्हें भी अपने साथ ले गई। 

घटना का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार की सुबह दिनेश की आंख खुली और उसने घर का सामान बिखरा हुआ और दुल्हन को गायब पाया। घबराकर दिनेश तुरंत अपनी ससुराल पहुंचा, जहां उसे जो सच्चाई पता चली उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

जांच में सामने आया कि महिला का पहला पति मरा नहीं है, बल्कि वह जीवित है। महिला और बिचौलियों ने मिलकर यह सोची-समझी साजिश के तहत धोखाधड़ी की इस घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed