सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Expressway opens... vehicles gain speed, dreams gain wings

Amroha News: एक्सप्रेसवे चालू... वाहनों को मिली रफ्तार, सपनों को पंख

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 30 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Expressway opens... vehicles gain speed, dreams gain wings
विज्ञापन
अमरोहा। मेरठ से प्रयागराज तक के गंगा एक्सप्रेसवे की बुधवार को शुरुआत से अमरोहा तथा संभल जिलों में और विकास की राहें खुल गईं। हरदोई में प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन होते ही एक्सप्रेसवे पर रफ्तारशुदा वाहनों की दौड़ नजर आने लगी। अमरोहा और संभल जनपदों में भी जिलों के प्रभारी मंत्रियों की मौजूदगी में भव्य समारोह के बीच विकास के सपनों को पंख देने वाले इस रोड की खुशियां साझा की गईं।
Trending Videos


अमरोहा जिले में यह आयोजन हसनपुर के नजदीकी गांव मंगरौला में एक्सप्रेसवे पर किया गया। मंगलरौला से ही एक्सप्रेसवे पर चढ़ा-उतरा जा सकेगा। इसके लिए मंगलरौला से एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली एप्रोच रोड की व्यवस्था है। अमरोहा जिले में गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई लगभग 32.6 किलोमीटर है। यह हसनपुर क्षेत्र के 24 गांवों से होकर गुजर रहा है। पूरे रास्ते में जिले में एक स्थान पर टोल प्लाजा है, जहां वाहनों और चालकों के लिहाज से जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगरौला गांव के पास लगभग 2200 बीघा भूमि पर इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स एंड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित होगा। यह जिले के उद्यमियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले उद्यमियों के लिए भी मददगार बनेगा। एक्सप्रेसवे चालू होने की खुशी में आयोजित स्थानीय समारोह में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक थे, जबकि इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

संभल में एक्सप्रेसवे की खुशी का जश्न बहजोई के नजदीक लहरावन में मनाया गया। यहां जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति मुख्य अतिथि रहे और जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी समारोह में शिरकत की। जिले में गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 38.6 किलोमीटर है। यह संभल जनपद के 31 गांवों से होकर गुजर रहा है। जनपद में एक्सप्रेसवे पर चढ़ने-उतरने के लिए खिरनी मोइनुद्दीनपुर और लहरावन में व्यवस्था की गई है, जबकि वाहनों को जिले में दो प्लाजा से होकर गुजरना होगा। एक्सप्रेसवे को ध्यान में रखकर जिले में 500 हेक्टेयर क्षेत्र में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करने की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि इससे जनपद के उद्यमियों के साथ-साथ बाहरी कारोबारियों को भी इकाइयां स्थापित करने में मदद मिलेगी। नए उद्योग युवाओं को रोजगार के रास्ते खोलेंगे।
00000
पीएम मोदी ने एक बार लिया अमरोहा का नाम
हसनपुर। हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कार्यक्रम में उन्होंने एक बार अमरोहा नाम लिया। कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक बनकर तैयार हुए गंगा एक्सप्रेस वे के क्षेत्र में प्रदेश के 12 जनपदों में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। इसमें उन्होंने अमरोहा भी जिक्र किया। हालांकि पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस वे को अमरोहा से हरिद्वार को जोड़ने की बात नहीं की, बल्कि मेरठ से हरिद्वार को जोड़ने की बात का जिक्र किया।

अतिथियों को किया गया सम्मानित
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों को अधिकारियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर हसनपुर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी, ब्लॉक प्रमुख ममता गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, अमरोहा पालिकाध्यक्ष शशि जैन, डॉ. राजीव शुक्ला एडवोकेट, सुरमित गुप्त एडवोकेट, मनोज कुमार शर्मा, अंकुर अग्रवाल, देवेंद्र खड़गवंशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल, रिंकू गुर्जर, सतेंद्र त्यागी आदि रहे।
-------------------------
उत्तर प्रदेश के विकास की धुरी बनेगा गंगा एक्सप्रेसवे : केपी मलिक

..हरदोई में पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, मंगरौला में उमड़ा जनसैलाब

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

हसनपुर। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का मंगलवार को हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया। इस ऐतिहासिक पल का लाइव प्रसारण जनपद के मंगरौला स्थित गंगा एक्सप्रेसवे टी-प्वाइंट पर भी दिखाया गया।
मुख्य अतिथि एवं जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास की धुरी बनेगा। यह एक्सप्रेसवे न केवल प्रयागराज के संगम की आस्था को जोड़ेगा, बल्कि आर्थिक उन्नति और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा।

सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने कहा कि अमरोहा से गुजर रहा यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा। यहां के निवासियों के लिए आवागमन के साथ-साथ विकास के द्वार खुलेंगे। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हसनपुर विधानसभा की जरूरतों को प्राथमिकता दी है। गंगा एक्सप्रेसवे का यहां से गुजरना हमारे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है।
मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि एक्सप्रेसवे का दूसरा चरण सीधे धनौरा विधानसभा होते हुए हरिद्वार को जोड़ेगा, जिससे यह मार्ग और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा। एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि इस परियोजना से मेरठ और प्रयागराज की दूरी सिमट जाएगी। सफर आसान होने के साथ-साथ यह नए अवसर भी प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, रालोद जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed