{"_id":"69d56c9b516d963be20af866","slug":"fir-lodged-against-28-people-including-village-head-in-case-of-assault-and-stone-pelting-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161080-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मारपीट और पथराव मामले में ग्राम प्रधान समेत 28 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मारपीट और पथराव मामले में ग्राम प्रधान समेत 28 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। अतरासी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पथराव की घटना में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान सहित दोनों पक्षों के 28 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
सोमवार को ग्राम प्रधान शमशाद उर्फ भूरा के भाई नौशाद और कय्यूम पक्ष के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस घटना में दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नौशाद की तहरीर पर कय्यूम, गामा, गुलजार उर्फ भूरे, अंसार उर्फ पप्पू, शहजाद, जुम्मा, फैयाज, शाहिद, सालिम, आरिफ, आलिम और सिकंदर सैफ को नामजद किया गया है। वहीं कय्यूम की तहरीर पर ग्राम प्रधान शमशाद उर्फ भूरा, नौशाद, दिलदार, हसनू, काले, दिलदार हुसैन, छोटे, इंतेखाब, नायाब, रिजवान, राजा, इरम, अफसाना, नाहिद और तहजीब का आरोपी बनाया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos