फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Had younger brother murdered by paying a contract killing fee of six lakh rupees.

Amroha News: छह लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई थी छोटे भाई की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Had younger brother murdered by paying a contract killing fee of six lakh rupees.
आदमपुर। जोगेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा करते हुए उसके सगे बड़े भाई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ऋषिपाल ने छह लाख रुपये की सुपारी देकर अपने छोटे भाई जोगेंद्र की हत्या कराई थी। वह जोगेंद्र की शराब की लत और अपनी हिस्से की जमीन बेचने की जिद से परेशान था।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि कोकापुर की मढ़ैया निवासी जोगेंद्र शराब पीने का आदी था। नशे में वह अक्सर परिजनों से मारपीट करता था। साथ ही अपने हिस्से की जमीन बेचने की बात कहता था। इससे परेशान होकर बड़े भाई ऋषिपाल ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ऋषिपाल ने दरियापुर तुगन निवासी ब्रजपाल, वीरपाल और तेजपाल से संपर्क कर छह लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया। 11 सितंबर को तीनों आरोपी जोगेंद्र को घर से बुलाकर मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गए। इसके बाद रास्ते में उसकी पिटाई की और हाथों से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव औगारपुर गांव में डॉ. राजेंद्र नागर के खेत में फेंक दिया। शनिवार सुबह खेत में उसका शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच में थानाध्यक्ष कोमल तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मिले सुरागों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने ऋषिपाल, ब्रजपाल, वीरपाल और तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है। चारों पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed