फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Home Guard in Amroha flies into a rage upon seeing his daughter on a motorcycle with her boyfriend

यूपी: अमरोहा में प्रेमी संग बाइक पर बेटी को देख भड़का होमगार्ड, हेलमेट से किया हमला, खींचतान में फटी वर्दी

Wed, 28 Oct 2026 09:13 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: Akash Dubey Updated Wed, 28 Oct 2026 09:13 PM IST
सार

गुजरी बाजार में बुधवार दोपहर होमगार्ड ने बेटी को प्रेमी संग बाइक पर देखा। गुस्से में उसने युवक पर हेलमेट से हमला कर दिया, जिससे मारपीट हुई। पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
Home Guard in Amroha flies into a rage upon seeing his daughter on a motorcycle with her boyfriend
बेटी के प्रेमी पर होमगार्ड ने किए वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के गुजरी बाजार में बुधवार दोपहर बेटी को प्रेमी के साथ बाइक पर देखकर एक होमगार्ड आपा खो बैठा। उसने युवक की बाइक रुकवाकर हेलमेट से उसके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद युवक भी होमगार्ड से भिड़ गया। दोनों के बीच-बीच सड़क जमकर मारपीट और खींचतान हुई। इस दौरान होमगार्ड की वर्दी तक फट गई। बाजार में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस होमगार्ड, उसकी बेटी और युवक को कोतवाली ले गई।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति होमगार्ड है। उसकी ड्यूटी अमरोहा शहर में लगी हुई है। बुधवार दोपहर वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर गुजरी बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उसकी नजर एक बाइक पर बैठे युवक और अपनी बेटी पर पड़ गई। बेटी को युवक के साथ देखकर वह गुस्से में आ गया और दोनों का पीछा करने लगा। कुछ दूरी पर उसने बाइक रुकवा ली। इसके बाद बेटी से युवक के बारे में पूछताछ की। बेटी ने युवक को अपना प्रेमी बताया तो होमगार्ड का गुस्सा और बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसने युवक के सिर पर हेलमेट से वार कर दिया। इस पर युवक ने भी पलटकर हमला कर दिया। देखते-ही-देखते दोनों के बीच सड़क पर हाथापाई शुरू हो गई। सरेराह मारपीट होने से बाजार में अफरातफरी मच गई। राहगीर रुक गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को अपने साथ कोतवाली ले गई। देर शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा था। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले अगर तहरीर मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed