सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hundreds of consumers faced problems due to power outage.

Amroha News: बिजली गुल होने से सैकड़ों उपभोक्ताओं ने झेली परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of consumers faced problems due to power outage.
विज्ञापन
गजरौला। समय पर बिजली का बिल जमा न करने के कारण नगर के सैकड़ों उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। बिल जमा करने के पांच घंटे बाद भी आपूर्ति न मिलने से खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

टीचर कॉलोनी निवासी डॉ.दीपक गंगवार, विपिन चौधरी, सिंपी सिंह, मन मोहन सैन, कवि नगर के लवली कुमार समेत कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके द्वारा बिल जमा न करने पर बिजली विभाग ने कोई नोटिस नहीं दिया। अपने आप ही बिजली आपूर्ति ठप कर दी। बिजलीघर फोन करने पर पता चला कि बिल जमा नहीं करने के कारण लाइन काटी गई है। उन्होंने आधे ही घंटे में बिल जमा कर दिया, लेकिन इसके बाद भी आपूर्ति नहीं मिली। खास बात यह रही कि बिजली के सभी स्मार्ट मीटर में लाइट आ रही थी। करीब पांच घंटे तक बिजली न मिलने के कारण उपभोक्ता परेशान हो गए। कभी जेई को फोन करते तो कभी अन्य अफसरों को। कई ने बिजलीघर जाकर भी अपनी पीड़ा सुनाई। करीब 8 बजे आपूर्ति मिल सकी। जेई अनिकेत दूबे का कहना है कि बिल जमा करने के बाद भी स्मार्ट मीटर से बिजली नहीं निकली। तकनीकि खामी के चलते यह दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed