{"_id":"69f2532e7e9a451b8e093dc4","slug":"poles-broken-in-the-storm-and-rainpower-out-in-dozens-of-villages-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-162598-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आंधी-बारिश में टूटे खंभे...दर्जनों गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आंधी-बारिश में टूटे खंभे...दर्जनों गांवों की बत्ती गुल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंगलवार की रात आई तेज आंधी में जिले में जगह-जगह बिजली के खंभे टूट गए। इससे शहर के साथ ही करीब 70 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को बिजलीकर्मी दिनभर बिजली लाइनों को दुरुस्त करते रहे।
मंगलवार रात आई आंधी बारिश के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां बिजली लाइनों पर गिर गईं, जिससे फाल्ट उत्पन्न हो गए। नौगावां सादात क्षेत्र में लगभग 25 बिजली खंभे टूट गए। इससे करीब 55 गांवों की बिजली गुल हो गई, जबकि शहर के कई हिस्सों में भी खंभे गिरने से आपूर्ति प्रभावित रही। शहरी क्षेत्रों में करीब छह घंटे तक बिजली कटौती रही, लेकिन ग्रामीण इलाकों में हालात अधिक खराब रहे, जहां आपूर्ति बहाल करने में लंबा समय लग गया।
डिडौली क्षेत्र में सबसे अधिक समस्या देखने को मिली। यहां सिबौरा बिजलीघर से आपूर्ति की जाती है, लेकिन खंभे टूटने के कारण बुधवार शाम तक भी सप्लाई पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। बिजली विभाग की टीमें दिनभर मरम्मत कार्य में जुटी रहीं।
अधिशासी अभियंता निखिल वर्मा ने बताया कि आंधी के चलते कई खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही सभी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।
Trending Videos