Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Production must be increased without compromising milk quality: Gurendra

दूध की गुणवत्ता से समझौता किए बिना बढ़ाना होगा उत्पादन : गुरेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Production must be increased without compromising milk quality: Gurendra
अमरोहा। उत्तर प्रदेश दूध उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है, लेकिन नकली और मिलावटी दूध गंभीर चुनौती है। उत्पादन बढ़ाने के साथ शुद्धता बनाए रखना जरूरी है। यह बात बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लों ने कही।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा दत्त ने बताया कि श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दूध के पोषण संबंधी लाभों के प्रति जागरूकता और दुग्ध किसानों व सहकारी आंदोलन के योगदान को सम्मानित करना है। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

शासन से नामित नोडल अधिकारी एवं उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हापुड़ डॉ. रोहताश कुमार ने नस्ल सुधार और स्वच्छ दूध उत्पादन की जानकारी दी। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अम्बरीश कुमार ने वैज्ञानिक पशुपालन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि मिलावटी खानपान से मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। दूध की शुद्धता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने गौशाला संचालकों और केयरटेकरों से सेवाभाव से गोवंश की देखभाल करने का आह्वान किया।

इस दौरान बेहतर संचालन के लिए चकुनी, चंदनकोटा, बरखेड़ा राजपूत, डींगरा, मऊ मयचक, खैया माफी और साथलपुर के गौ आश्रय स्थल संचालकों को सम्मानित किया गया। संचालन उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. निलय कुमार और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed