सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Success is defined by results, not statistics: Gulab Devi

सफलता आंकड़ों से नहीं... परिणामों से होती है तय : गुलाब देवी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 14 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Success is defined by results, not statistics: Gulab Devi
विज्ञापन
अमरोहा। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता केवल आंकड़ों से नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले परिणामों से तय होती है।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, डीएम, एसपी लखन सिंह यादव तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत जनप्रतिनिधियों के स्वागत और विकास योजनाओं की प्रस्तुति के साथ हुई। प्रभारी मंत्री ने अमृत सरोवरों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि उनकी वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कराने को कहा। विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए, गलत बिजली बिलों में संशोधन के लिए शिविर लगाए जाएं और खराब ट्रांसफार्मरों को समयबद्ध तरीके से बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
चौपालों के जरिए गांव-गांव पहुंचे योजनाओं की जानकारी
मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पेंशन योजनाओं, किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, आवास योजनाओं तथा अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी चौपालों, संवाद कार्यक्रमों और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पाई है, उनसे घर-घर संपर्क कर पंजीकरण कराया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लखपति दीदी योजना, बैंक सखी, स्वास्थ्य सखी, विद्युत सखी तथा अन्य महिला सशक्तिकरण योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को इन योजनाओं से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

---------------------
गोवंश संरक्षण और पौधरोपण पर भी दिया जोर
प्रभारी मंत्री ने निराश्रित गौवंशों की देखभाल को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी गोशालाओं में गर्मी से बचाव, पर्याप्त चारा, स्वच्छ पानी और चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गोवंश संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही आगामी पौधरोपण अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। अंश निर्धारण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित करने को भी कहा गया।
----------------
अधिकारियों को ईमानदारी से दायित्व निभाने की नसीहत
बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें समाज की सेवा का अवसर मिला है, इसलिए अपने दायित्वों का ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए और कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed