{"_id":"6add1da876fce851120925fb","slug":"tempo-catches-fire-due-to-a-lit-cigarette-thrown-into-the-trash-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176327-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कूड़े में फेंकी जलती सिगरेट से टेंपो में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कूड़े में फेंकी जलती सिगरेट से टेंपो में लगी आग
विज्ञापन
जोया। संभल मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल के बाहर खड़े टेंपो में आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पास पड़े कूड़े में जलती सिगरेट फेंक दी थी। इससे लगी आग टेंपो तक पहुंच गई। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हटव्वा गांव निवासी कमरे आलम भतीजी की शादी में शामिल होने बैंक्वेट हॉल पहुंचे थे। उन्होंने टेंपो बाहर खड़ा किया था। इसी दौरान कूड़े में लगी आग की लपटों ने टेंपो को चपेट में ले लिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टेंपो को काफी नुकसान हुआ।
कमरे आलम ने बताया कि वह टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आग से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।