सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Work on the Rs 18 crore project is in limbo.

Amroha News: 18 करोड़ रुपये की परियोजना का काम अधर में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Work on the Rs 18 crore project is in limbo.
विज्ञापन
मंडी धनौरा। फंड नहीं मिलने से नागरिकों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई 18 करोड़ रुपये की परियोजना का काम अधर में लटक गया है। इन गर्मियों में नगर के दो तिहाई नागरिकों को साफ पानी नहीं मिल पाएगा। बीते दो माह से ओवरहेड टैंक का काम बंद पड़ा हुआ है।
Trending Videos

नवीन पेयजल योजना के अंतर्गत नागरिकों को साफ पानी उपलब्ध कराने 18 करोड़ रुपये की लागत से नगर में ओवर हेड टैंक व पाइप लाइन बिछाने का काम स्वीकृत किया गया था। रामलीला मैदान के सामने जल निगम द्वारा ओवर हेड टैंक का निर्माण किया जा रहा है। पिछले साल योजना स्वीकृत होते ही विभाग द्वारा तेजी से काम कराया था। लेकिन बीते तीन माह से धनराशि नहीं मिलने से काम बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका रिकार्ड के मुताबिक नगर में मकानों की संख्या करीब 6800 है। नगर पालिका के वर्तमान ओवरहेड टैंक से नगर के एक तिहाई लोगों को ही जलापूर्ति की जा रही है। इसके लिए छह पंप हाउस बने हुए हैं। अगर समय पर ओवरहेड टैंक का काम शुरू नहीं हुआ तो इन गर्मियों में नगर की दो तिहाई आबादी को साफ पानी नहीं मिल पाएगा। जल निगम को नगर में कुल 72 किलोमीटर पाइप लाइन बिछानी है।
------------------------------------------------------------------------------------------
नवीन पेयजल योजना का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। चार पंप हाउस बन गए हैं। 51 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। विभाग से धनराशि मिलने का इंतजार किया जा रहा है। धनराशि मिलते ही दो माह में काम पूरा कर लिया जाएगा। एके मौर्या, अवर अभियंता
-----------------------------------------------------------------------------------------------
इन गर्मियों में भी साफ पानी मिलने की उम्मीद नहीं है। सरकार को किसी भी योजना के लिए शत प्रतिशत धनराशि उपलब्ध करानी चाहिए। नरेंद्र शर्मा
-----------------------------------------------------------------------------------------------
नगर की दो तिहाई आबादी को ही साफ पानी मिल पाता है। पेयजल के मामले में सरकार को गंभीर रहने की आवश्यकता है। ओवरहेड टैंक व पाइप लाइन बिछाने का काम गर्मियों में ही पूरा किया जाना चाहिए। मृद़़ुला शर्मा
----------------------------------------------------------------------------------------------
इन गर्मियों में उम्मीद थी कि ओवरहेड टैंक का काम पूरा हो जाएगा। लेकिन लगता है कि इन गर्मियों में भी पानी के लाले पड़ने वाले हैं। सरकारी योजनाओं की लेटलतीफी जगजाहिर है। टिंकू यादव
------------------------------------------------------------------------------------------
नवीन पेयजल योजना का काम जोर शोर से शुरू हुआ था। लेकिन अब धनराशि नहीं मिलने से काम बंद पड़ा है। कई मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाने का काम भी अधूरा पड़ा हुआ है। विभाग को इसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्र काम पूरा कराना चाहिए। विवेक सिंह एडवोकेट
----------------------------------------------------------------------------------------------
नगर पालिका की ओर से विभागीय अधिकारियों से बार बार काम शीघ्र पूरा करने के लिए कहा जा रहा है। नागरिकों की परेशानी की जानकारी है। इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। प्रवीन अग्रवाल पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed