{"_id":"6aa991e1a3c36b47780ad724","slug":"devotees-danced-to-the-bhajans-echoing-in-the-pandals-after-the-morning-and-evening-aartis-auraiya-news-c-211-1-aur1006-151644-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सुबह शाम आरती के बाद पंडालों में गूंजे भजनों पर थिरके भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सुबह शाम आरती के बाद पंडालों में गूंजे भजनों पर थिरके भक्त
Wed, 16 Sep 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। गणपति महोत्सव को लेकर जिले में उल्लास का माहौल है। मंगलवार को सुबह शाम आरती के साथ दिन और रात में भजनों का आयोजन पंडालों में किया गया। भक्तिमय गीतों पर भक्त थिरकते नजर आए। सामूहिक आयोजनों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
औरैया शहर के आवास विकास कॉलोनी में आयोजित गणेश महोत्सव में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह की आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। भजन के साथ दोपहर में कार्यक्रम का समापन हुआ। वहीं शाम की आरती में फिर से भक्त जुटे। इसके बाद देर रात तक भजनों का दौर चलता रहा। इस दौरान भक्त थिरकते भी नजर आए।
इसी तरह बिधूना, सहार, बेला, अछल्दा, रुरुगंज, सहायल, अजीतमल व अटसू में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस इन आयोजन स्थलों का जायजा लेती रही। वहीं आयोजकों को जरूरी सावधानी के लिए सचेत किया जाता रहा। कोई भी संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि उल्लास के साथ गणेश महोत्सव का आयोजन जिलेभर में चल रहा है। सुरक्षा मानकों को लेकर लगातार पंडालों का पुलिस जायजा ले रही है।