{"_id":"6aaa2364c8516e6e230380ed","slug":"auraiya-road-accident-school-bus-overturns-due-to-brake-failure-six-students-injured-and-others-safe-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया सड़क हादसा: ‘50 मासूमों की सांसें अटकीं’, ब्रेक फेल होने से पलटी स्कूल बस, छह छात्र घायल और अन्य सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया सड़क हादसा: ‘50 मासूमों की सांसें अटकीं’, ब्रेक फेल होने से पलटी स्कूल बस, छह छात्र घायल और अन्य सुरक्षित
Wed, 16 Sep 2026 10:35 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:35 AM IST
सार
Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र में करीब 50 स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में छह बच्चे चोटिल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Auraiya Road Accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में कानपुर मार्ग स्थित बम्नौटी मोड़ के पास बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। करीब 50 बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूली बस का अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में मदद की और इसकी सूचना बेला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा व थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
हादसे के कारणों की हो रही जांच
घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम कराई। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि कोई बच्चा गंभीर घायल नहीं है।