फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Flower prices skyrocket due to rain

Auraiya News: बारिश में आसमान पर पहुंचे फूलों के दाम

Mon, 31 Aug 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 31 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Flower prices skyrocket due to rain
फोटो-13- फूलों की दुकान पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : पकड़े गए दोनों शातिर आरोपी। स्रोत पुलिस
औरैया। बारिश से फूल बाजार पर महंगाई का रंग चढ़ने लगा है। बीते दिनों हुई बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर फूलों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, इससे मंडियों में फूलों की आवक घट गई है। आवक कम होने और मांग बढ़ने की वजह से गुलाब से लेकर गेंदा तक के दामों में दोगुने का उछाल आ गया है।
विज्ञापन


व्यापारियों की मानें तो मंडी में जो गेंदा पहले 90 रुपये किलो बिक रहा था, उसके भाव अब 150 रुपये प्रति किलो है। वहीं देसी गुलाब की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। गुलाब का फूल 120 रुपये से बढ़कर 220 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। फूल महंगा होने से इससे बनने वाली माला के दाम भी बढ़े हैं। जो माला पहले 20 रुपये की मिलती थी वह अब 50 से 60 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन


फूलों की कीमत प्रतिकिलो

फूल पहले अब

गेंदा 90 150 रुपये

गुलाब 120 220 रुपये

अपराजिता 70 200 रुपये

गुलदावरी सफेद 200 400 रुपये



इस बार हुई बारिश ने फूलों की कली और पौधों को नुकसान पहुंचाया है। बाहर की मंडियों से भी आवक बेहद कम हो रही है और भाड़ा भी बढ़ गया है। लागत अधिक आने के कारण मजबूरन दाम बढ़ाने पड़े हैं। - कुलवीर, फूल व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन




मंडी में मांग के मुताबिक फिलहाल आपूर्ति आधी भी नहीं हो पा रही है। अगर अगले एक-दो दिनों में बाहर से आवक नहीं सुधरी तो कीमतों में और ज्यादा उछाल आना तय है। - मदन सैनी, फूल व्यापारी

फोटो-13- फूलों की दुकान पर पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो-13- फूलों की दुकान पर पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : पकड़े गए दोनों शातिर आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो-13- फूलों की दुकान पर पसरा सन्नाटा। संवाद

फोटो-13- फूलों की दुकान पर पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : पकड़े गए दोनों शातिर आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed