पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mercury drops by five degrees due to rain; relief from the heat.

Auraiya News: बारिश से पांच डिग्री गिरा पारा, गर्मी से राहत

Thu, 02 Jul 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 02 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops by five degrees due to rain; relief from the heat.
फोटो-39- खेतों खड़ी धान की नर्सरी। संवाद
बिधूना (औरैया)। जनपद में पिछले दो दिनों से उमसभरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार को बारिश होने से काफी राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं जनपद में 24 घंटे में करीब 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने से वातावरण में ठंडक बनी रही। उमस में भी कमी महसूस की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम में आए बदलाव का असर खेती पर भी दिखाई देने की उम्मीद है। तेज धूप और गर्मी के कारण धान की नर्सरी का विकास प्रभावित हो रहा था तथा कई स्थानों पर पौध पीली पड़ने लगी थी। इससे किसानों की रोपाई भी प्रभावित थी। अब तापमान में गिरावट और मौसम में नमी आने से धान की फसल और नर्सरी को लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। पहले से तैयार कुछ नर्सरियां अब रोपाई के लिए लगभग तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। उन्होंने कहा कि मौसम में आए इस बदलाव से लोगों के साथ-साथ खेतों में काम करने वाले किसानों को भी राहत मिली है। इसी सप्ताह मानसून दस्तक देने के आसार हैं।

फोटो-39- खेतों खड़ी धान की नर्सरी। संवाद

फोटो-39- खेतों खड़ी धान की नर्सरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed