सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya: Industrialist Gautam Adani reaches Ayodhya, will visit Ram Lalla

Ayodhya: उद्योगपति गौतम अदाणी ने परिवार सहित किए रामलला के दर्शन, बोले- ये भावुक करने वाला क्षण

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 02 Apr 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

उद्योगपति गौतम अदाणी बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए। उन्होंने यहां पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

Ayodhya: Industrialist Gautam Adani reaches Ayodhya, will visit Ram Lalla
रामलला के दरबार में उद्योगपति गौतम अडानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अदाणी बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने अपने परिवार सहित रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए भावुक और गौरव देने वाला क्षण है।
Trending Videos


उन्होंने कहा, "मुझे और मेरे परिवार को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह एक भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। यह मंदिर केवल भक्ति का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। भगवान राम के आदर्श हमें सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान राम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।" उन्होंने ये भी कहा कि अदाणी फाउंडेशन इस युग में गुरुकुल की इस संस्कृति को संरक्षित करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले, उनका विमान महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से अपने परिवार सहित अदाणी रामलला के दर्शन के लिए रवाना हो गए।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed