सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   16,370 candidates appeared for the CTET exam, while 1020 were absent

Ayodhya News: 16,370 अभ्यर्थियों ने दिया सीटेट,1020 रहे अनुपस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 08 Feb 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
16,370 candidates appeared for the CTET exam, while 1020 were absent
38- देवकाली स्थित एमआईएस स्कूल में परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी -संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) रविवार को जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई।
Trending Videos




पहली पाली में कुल 8,200 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,690 ने परीक्षा दी, जबकि 510 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 8800 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 8290 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 510 अनुपस्थित पाए गए। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 17,425 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 16,370 ने परीक्षा दी, जबकि 1020 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। पहचान पत्रों की गहन जांच की गई तथा मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स व अन्य अनुचित साधनों पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।



परीक्षा समन्वयक विष्णु गुप्ता ने बताया कि जिले में सीटीईटी परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल, अव्यवस्था या तकनीकी समस्या की कोई शिकायत नहीं मिली।





गणित के प्रश्न थोड़े उलझाने वाले रहे
परीक्षार्थी सपना मिश्र ने कहा कि पेपर बहुत कठिन नहीं था, लेकिन गणित के कुछ प्रश्नों में सोचने में समय लगा।परीक्षार्थी पूनम बाला ने कहा कि पेपर अच्छा था, लेकिन समय मैनेजमेंट में थोड़ी परेशानी हुई। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृति और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न काफी आसान थे। परीक्षार्थी शरवरे आलम ने कहा कि पेपर आसान था। जिन्होंने थोड़ी भी तैयारी की होगी, उनके लिए परीक्षा पास करना मुश्किल नहीं होगा। कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ढाई घंटे के प्रश्नपत्र में समय पर्याप्त था और पेपर समय से पहले ही हल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed