सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The budget will help achieve the goal of a developed India

Ayodhya News: विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करेगा बजट

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 08 Feb 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
The budget will help achieve the goal of a developed India
09-सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्रीय बजट 2026 को उपलब्धियों और व्यापक सुधारों का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ाने वाला साबित होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से लगातार नौवां बजट पेश करना अपने आप में एक नया कीर्तिमान है।
Trending Videos

मेघवाल ने बताया कि बजट को तीन प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है। पहला भाग वर्ष 2026 की तात्कालिक आवश्यकताओं पर केंद्रित है, दूसरा आगामी पांच वर्षों के विकास की रूपरेखा तय करता है और तीसरा ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए दीर्घकालिक योजनाओं को समर्पित है। उन्होंने कहा कि पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई सेक्टर और बैंकिंग क्षेत्र के लिए इस बजट में ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में बढ़े आवंटन का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे देश की सुरक्षा क्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी, जबकि 2025 में यह चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने रिज़र्व बैंक के हवाले से बताया कि देश की विकास दर 7.4 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान है, जो वैश्विक परिदृश्य में भारत की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
महिलाओं से किया संवाद

सर्किट हाउस परिसर में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्रीय बजट 2026 की प्रमुख उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षिकाएं और सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बजट महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला है। सरकार ने महिला उद्यमियों के लिए विशेष ऋण सुविधाएं, एमएसएमई सेक्टर में प्रोत्साहन, कौशल विकास योजनाएं और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहयोग देने जैसे कई प्रावधान किए हैं। बजट में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है। महिला संवाद कार्यक्रम की प्रदेश संयोजिका डाॅ. ममता पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मिश्र, प्रतिमा शुक्ला, नेहा तिवारी, सहित अन्य की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed