सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Former minister sits on dharna with e-rickshaw operators

Ayodhya News: ई रिक्शा संचालकों संग धरने में बैठे पूर्व मंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 08 Feb 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Former minister sits on dharna with e-rickshaw operators
3-ई रिक्शा संचालकों के साथ धरने में बैठे पूर्व मंत्री पवन पांडेय व अन्य।-सपा
विज्ञापन
अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने रविवार को ई रिक्शा संचालकों की हड़ताल का समर्थन किया है। ई रिक्शा कल्याण समिति ट्रस्ट के बैनर तले चल रहे उनके धरने में वह भी शामिल हुए और ई रिक्शा संचालकों की मांगों पर विचार करने की मांग की। धरने में पूर्व मंत्री ने कहा कि ई रिक्शा चालक अयोध्या की रूट पर ई रिक्शा चलाकर अपना और अपने परिवार का जीवनयापन कर रहे थे। इस कमाई से वह अपने बच्चों की फीस, दवाई और घर का खर्चा चला रहे थे, लेकिन प्रशासन ने रामपथ पर लता मंगेशकर चौराहा से टेढ़ी बाजार तक इनका प्रवेश वर्जित कर दिया है। इससे उनके जीवनयापन और रोजी-रोटी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा संचालकों की मांगों पर यथासंभव विचार करके बीच का रास्ता निकालकर उनका रूट निर्धारण कर चलने की अनुमति दी जाए, जिससे उनका जीवनयापन हो सके। इस मौके पर सपा नेता श्रीचंद यादव, शक्ति जायसवाल, विजय यादव, अनिल मिश्रा, मुकुंद माधव, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed