सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   174 couples tied the knot amidst Vedic chants

Ayodhya News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैवाहिक बंधन में बंधे 174 युगल

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 08 Feb 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
174 couples tied the knot amidst Vedic chants
फोटो 29-नव विवाहिता को आशीर्वाद देते विधायक अमित सिंह चौहान-संवाद
विज्ञापन
सोहावल/पूरा बाजार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के सोहावल और पूरा ब्लॉक में रविवार को शहनाइयों की मधुर ध्वनि गूंजती रही। क्षेत्रीय विधायकों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। सोहावल ब्लॉक में 90 तो पूरा बाजार में 84ं युगल समारोह में शामिल थे।
Trending Videos

सोहावल के श्री रमणक विद्यालय पंडितपुर में 90 युवतियों का सामूहिक विवाह विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान के अध्यक्षता की जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह के संयोजन में संपन्न हुआ। विधायक ने कहा कि निर्धन व जरूरतमंद कन्याओं के पिता को सहायता देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्षों से सामूहिक विवाह योजना का संचालन ब्लॉक स्तर पर करा रहे हैँ। लड़की पक्ष को 25000 का सामान 60000 लड़की के खाते में तथा 15000 रुपये आयोजन में खर्च के रूप में व्यय होता है। ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा भाजपा नेता सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, खिरौनी के पूर्व प्रधान सतनाम सिंह, सभासद आशीष, अनिल सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्यादान मानव जीवन का सर्वोत्तम दान : वेद प्रसाद गुप्ता
पूरा बाजार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के मुख्यअतिथि विधायक वेद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कन्यादान मानव जीवन का सर्वोत्तम दान है। माता-पिता अपनी पुत्री के विवाह के समय सबकुछ करते हैं। कहा कि सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिनके लिए अपनी बेटियों का विवाह कर पाना कठिन होता है उन्हें सरकार सामाजिक और आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। कार्यक्रम में वर-वधू को सरकार की ओर से उपहार स्वरूप दूल्हे को पैंट-शर्ट, गैस चूल्हा, बर्तन और बैग, जबकि दुल्हन को साड़ी, पायल व बिछिया भेंट आदि सामग्री दी गई। विशिष्ट अतिथि प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। बीडीओ अनुराग सिंह, शारदा यादव, रामगोपाल माझी व अविचल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना अध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह, चौकी प्रभारी पूरा चित्ररेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

फोटो 29-नव विवाहिता को आशीर्वाद देते विधायक अमित सिंह चौहान-संवाद

फोटो 29-नव विवाहिता को आशीर्वाद देते विधायक अमित सिंह चौहान-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed