सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   375 police personnel, including eight station house officers, have been transferred

Ayodhya News: आठ थाना प्रभारियों समेत 375 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 11 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
375 police personnel, including eight station house officers, have been transferred
विज्ञापन
अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिले में बड़े स्तर पर पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत सात निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक, 208 मुख्य आरक्षी और 160 महिला आरक्षियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके साथ ही आठ थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।

सूची के अनुसार अश्वनी कुमार पांडेय को पूराकलंदर, मनोज कुमार शर्मा को कोतवाली नगर, राजेश सिंह को इनायतनगर, लालचन्द्र सरोज को तारुन, देवेंद्र सिंह को महाराजगंज, देवेंद्र पांडेय को कोतवाली बीकापुर व रतन कुमार शर्मा को रौनाही थाने का प्रभार सौंपा गया है। बीकापुर कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि महाराजगंज और रौनाही थाना प्रभारियों को हटाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने हाल ही में आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसी बीच हुए इस व्यापक फेरबदल को पुलिस प्रशासन की प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed