सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Nominations filed for various posts in the Advocates' Association election; voting on the 27th

Ayodhya News: अधिवक्ता संघ के चुनाव में कई पदों के लिए नामांकन, 27 को मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 11 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Nominations filed for various posts in the Advocates' Association election; voting on the 27th
नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी।
विज्ञापन
बीकापुर। बार एसोसिएशन बीकापुर के वार्षिक चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे और अंतिम दिन भी नामांकन जारी रहा। हालांकि, कोषाध्यक्ष और लेखा परीक्षक पदों के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सका।


अध्यक्ष पद के लिए सीताराम दुबे, वंशीधर शुक्ल और शिवनाथ सिंह ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार सिंह और सुरेंद्र कुमार पांडेय ने पर्चे भरे। मंत्री पद के लिए कुश कुमार राय और राम सिंह यादव ने दावेदारी पेश की। संयुक्त मंत्री पद के लिए दिनेश कुमार पांडेय और पुष्पेंद्र मिश्र ने नामांकन दाखिल किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए श्याम सुंदर कनौजिया ने पर्चा भरा। वरिष्ठ कार्यकारिणी के तीन पदों के लिए राम सजीवन चौरसिया, दिनेश कुमार तिवारी और रमेश कुमार ने नामांकन किया। कनिष्ठ कार्यकारिणी के तीन पदों के लिए अरुण कुमार मिश्र, सुशील पांडेय और संजय पांडेय ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी अवधराम यादव ने बताया कि नामांकन के लिए दो दिन निर्धारित थे। नामांकन पत्रों पर आपत्ति और उनके निस्तारण की प्रक्रिया 12 जून को होगी। 15 जून को नामांकन पत्रों की वापसी होगी और 16 जून को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदान 27 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इसी दिन दोपहर 2:30 बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed