फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A gateway will be built in memory of Advocate Shravan Mishra.

Ayodhya News: अधिवक्ता श्रवण मिश्रा की स्मृति में बनेगा द्वार

Thu, 13 Aug 2026 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
A gateway will be built in memory of Advocate Shravan Mishra.
अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रहे अधिवक्ता श्रवण कुमार मिश्रा (76) का मंगलवार को निधन हो गया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में वकालतखाना में शोक सभा की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। अध्यक्ष ने बताया कि दिवंगत अधिवक्ता के सम्मान में एक स्मृति द्वार बनाया जाएगा। मूलरूप से अयोध्या धाम निवासी अधिवक्ता श्रवण कुमार मिश्रा के तीन पुत्र में से दो पुत्र वकालत पेशे से जुड़े हैं। बड़े पुत्र अधिवक्ता संजय मिश्रा ने बताया कि उनके पिता ने फैजाबाद कचहरी में वर्ष 1974 में वकालत शुरू की थी। सरयू घाट पर अंतिम संस्कार के समय नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, शरद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed