{"_id":"6a7cbe4770bb28756d085aa4","slug":"then-the-renovation-of-the-nitya-darshan-pass-began-ayodhya-news-c-13-1-lko1125-1872406-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: फिर शुरू हुआ नित्य दर्शन पास का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: फिर शुरू हुआ नित्य दर्शन पास का नवीनीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राम मंदिर में नित्य दर्शन पास की नवीनीकरण प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तीर्थ यात्री सेवा केंद्र के काउंटर पर पास के नवीनीकरण के साथ-साथ नए नित्य दर्शन पास भी जारी करने की व्यवस्था शुरू कर दी है।
चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद सुरक्षा और सत्यापन प्रक्रिया के तहत नए पास बनाने पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी, जिसे अब हटा दिया गया है।ट्रस्ट की ओर से नवीनीकरण और नए पास जारी करने का कार्य प्रतिदिन दो पालियों में किया जा रहा है।
पहली पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक श्रद्धालु अपने नित्य दर्शन पास का नवीनीकरण करा सकते हैं। नए पास भी आधार कार्ड के सत्यापन के आधार पर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नित्य दर्शन पास की सुविधा उन श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और साधु-संतों के लिए शुरू की गई थी, जो नियमित रूप से रामलला के दर्शन करते हैं। इस पास के माध्यम से श्रद्धालु सुगम दर्शन मार्ग से बिना सामान्य कतार में लगे दर्शन कर सकते हैं। प्रत्येक पासधारक अपने साथ एक सहायक को भी ले जाने की सुविधा प्राप्त करता है।
सुरक्षा कारणों से निष्प्रभावी कर दिए गए थे नित्य दर्शन पास
चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट ने सुरक्षा कारणों से 2743 नित्य दर्शन पास निष्प्रभावी कर दिए थे और सभी पासों की समीक्षा शुरू की गई थी। समीक्षा के दौरान जिन पासों की वैधता समाप्त हो चुकी थी, उन्हें निरस्त किया गया। इसी अवधि में नए नित्य दर्शन पास जारी करने पर भी रोक लगा दी गई थी, जिससे नियमित दर्शन करने वाले साधु-संतों और स्थानीय श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। अब नवीनीकरण प्रक्रिया बहाल होने के साथ नए नित्य दर्शन पास भी जारी किए जाने लगे हैं, जिससे लंबे समय से नियमित दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।