{"_id":"699b3f70beaaac6c10035970","slug":"abhishek-wins-run-for-ram-by-14-seconds-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-143789-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 14 सेकेंड की तेजी से अभिषेक ने रन फाॅर राम में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 14 सेकेंड की तेजी से अभिषेक ने रन फाॅर राम में मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
34-रन फॉर राम में आयोजित दौड़ में विजेता को एक लाख 25 हजार का चेक सौंपते अतिथि।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित रन फॉर राम मैराथन का चौथा संस्करण रविवार को संपन्न हुआ। आयोजन की शुरुआत लता मंगेशकर चौक से हुई, जिसमें सैकड़ों धावकों ने फिटनेस, अनुशासन और आस्था के संदेश के साथ भागीदारी की। मैराथन का आयोजन चौदह कोसी परिक्रमा से प्रेरित रहा और इसमें देश-विदेश के प्रतिभागियों की उपस्थिति देखने को मिली।
मैराथन में आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन) तकनीक के माध्यम से 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 3 किमी की विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। 42 किमी पुरुष भारतीय वर्ग में अभिषेक सोनी ने 2:24:17 समय के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि अक्षय कुमार दूसरे 2:24:31 समय और पंकज सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
आयोजन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, एमएलसी अवनीश सिंह व क्रीड़ा भारती के शांतनु सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया।
कुल 15 लाख के पुरस्कार पूल में 42 किमी वर्ग के विजेताओं को 1.25 लाख तक की राशि प्रदान की गई, जबकि अन्य श्रेणियों में 10 हजार से एक लाख तक के पुरस्कार वितरित किए गए।
शांतनु सिंह ने बताया कि सभी परिणाम फाइनल कर दिए गए हैं और सत्यापन के बाद विजेताओं के खातों में पुरस्कार राशि भेजी जाएगी। इस दौरान एमएलसी अंगद सिंह, राजेंद्र सिंह, डॉ. अवधेश वर्मा, विजय प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos