फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Accused in Ram Mandir offering theft case files application in court

Ayodhya News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी ने दिया कोर्ट में प्रार्थना पत्र

Sat, 18 Jul 2026 08:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Jul 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Accused in Ram Mandir offering theft case files application in court
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी सुभाष श्रीवास्तव ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर अपने पेंशन बैंक खाता में निकासी पर लगाई गई रोक को हटाए जाने की मांग की है। जेल से भेजे गए प्रार्थना पत्र को शनिवार को विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली नगर के पूनम साईं कुटीर बैंकर्स लेन, अंजनी पुरम कालोनी देवकाली निवासी और जिला कारागार में निरुद्ध आरोपी सुभाष श्रीवास्तव ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस ने उसके सभी बैंक खातों को जमा निकासी करने से अवरुद्ध कर दिया है। वह बैंक का सेवानिवृत्त कर्मचारी है। बैंक से मिलने वाली पेंशन का खाता केनरा बैंक में है जिसे भी पुलिस ने फ्रीज कर दिया है। मासिक पेंशन ही परिवार के जीवनयापन का सहारा है। इस खाते से ही मासिक किस्त, पत्नी के दवा इलाज का खर्च, बिजली का बिल, दैनिक खर्च व भरण पोषण का भुगतान होता है। पेंशन खाता को अवरुद्ध किए जाने से परिवार का जीवन यापन व मासिक किस्तें जमा हो पाना संभव नहीं हो पा रहा है। प्रार्थना पत्र में पेंशन बैंक खाता को संचालित किए जाने के लिए न्यायालय से आदेश पारित किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

न्यायाधीश ने आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 21 जुलाई की तारीख नियत की है। साथ ही थाना से आख्या भी तलब किए जाने का आदेश पारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed