फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ram Temple: Manish Yadav reveals how offerings were stolen, how he used the money to buy land and give expensi

राम मंदिर: मनीष यादव ने बताया कैसी होती थी चढ़ावे में चोरी, मिले पैसों से खरीदी जमीनें और दिए महंगे उपहार

Sat, 18 Jul 2026 10:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 18 Jul 2026 10:05 PM IST
सार

Ram Temple offerings stolen: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की परतें खुलती जा रही हैं। आरोपी मनीष ने स्वीकार्य किया कि नौकरी लगने के कुछ दिन बाद ही उसने चोरी करनी शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
Ram Temple: Manish Yadav reveals how offerings were stolen, how he used the money to buy land and give expensi
राम मंदिर चढ़ावा चोरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस की पूछताछ में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी मनीष यादव ने स्वयं के चोरी करने की बात स्वीकारी है। इसमें टिन्नू की भूमिका भी उसने स्पष्ट की है। ड्यूटी पर लगने के कुछ ही समय में उसने चोरी करने का दावा किया है। इन रुपयों से भंडारा करने, महंगे उपहार लेने व कुछ निवेश करने की भी जानकारी दी है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कुछ करीबी रिश्तेदारों से भी पूछताछ की है। आरोपी और रिश्तेदारों से मिली जानकारियों का अलग-अलग सत्यापन भी कराया है। इस दौरान कुछ अन्य जमीनों में निवेश संबंधी जानकारी भी मिली है।

विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी टिन्नू यादव और उसके भतीजे मनीष की सात दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी, जिस पर न्यायालय से 39 घंटे की रिमांड मंजूर हुई है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी एसओजी पुलिस टीम के साथ जिला जेल पहुंचे और दोनों आरोपियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल पूछताछ के निष्कर्षों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि रिमांड की शेष अवधि में पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ और संभावित बरामदगी का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिन्नू ने लगवाई थी मनीष की नौकरी
मनीष टिन्नू का भतीजा है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में टिन्नू ने बताया कि उसी ने मनीष को नौकरी पर रखवाया था। मनीष सीधे अनुकल्प व लवकुश के साथ चोरी की घटना में शामिल रहता था। इसलिए वह इसकी पूरी जानकारी टिन्नू को देता था, जिससे उसे पता रहता था कि कब और कितनी रकम पार की गई। मनीष के आने के बाद रकम और अधिक पार की जाने लगी थी। वह तीन-चार महीने पहले ही वहां आया था।

पूछताछ में कई नए नाम बताए, पास बनाने की बात भी कबूली

सूत्रों के मुताबिक, टिन्नू और मनीष ने दो-तीन अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस अब उनकी भूमिका की जांच करेगी। टिन्नू ने पास के खेल की बात भी कबूली है। उसने बताया कि उसके पास चंपत राय की आईडी का एक्सेस रहता था, जिससे वह वीआईपी पास बनाकर लोगों को दर्शन करवाता था।

बेटे के नाम की जमीन का किया खुलासा
मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपियों को पुलिस लाइन परिसर लाया गया, जहां उनसे कई चरणों में पूछताछ हुई। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में टिन्नू ने सहादतगंज में अपने बेटे रवि यादव के नाम से खरीदी गई जमीन के बारे में जानकारी दी। साथ ही पत्नी के नाम से चल रही सौंदर्य कांस्ट्रक्शन कंपनी नामक फर्म के बारे में कई सुराग दिए। फर्म में जीएसटी जमा करने को लेकर भी उसने कई राज खोले हैं। पुलिस ने चढ़ावा चोरी की धनराशि को इसी फर्म के जरिये सफेद करने की आशंका जताते हुए उससे कई तकनीकी सवाल भी पूछे। इनमें कई साक्ष्य भी मिले हैं, जिनके सत्यापन के लिए स्टेट जीएसटी के अधिकारियों से भी संपर्क साधने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed