फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic diversions in the Old City today

Lucknow News: पुराने शहर में आज यातायात में रहेगा बदलाव

Sat, 18 Jul 2026 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Traffic diversions in the Old City today
लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित इमली वाली मस्जिद में रविवार को बैतुल माल के अशरे का आयोजन होगा। इस कारण पुराने शहर के यातायात में परिवर्तन रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि दोपहर दो से रात नौ बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में ट्रैफिक पुलिस एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।
विज्ञापन


- घसियारी मंडी तिराहे से लेकर झाऊलाल इमामबाड़ा होते हुए तहसीनगंज तक के रास्ते में यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

- दुबग्गा तिराहे से बड़े वाहन बालागंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। बुद्धेश्वर चौराहा, बाराबिरवा (अवध) चौराहा होकर वाहन जा सकेंगे।

- बालागंज चौराहे से छोटे वाहन ठाकुरगंज, झाऊलाल इमामबाड़ा, घासमंडी होते हुए तहसीनगंज तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये कैम्वेल रोड, जल निगम रोड होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन


- ठाकुरगंज चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन झाऊलाल इमामबाड़े की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन ठाकुरगंज या सआदतगंज होकर जा सकेंगे।

- तहसीनगंज तिराहे से छोटे वाहन घासमंडी, झाऊलाल इमामबाड़ा, कोनेश्वर तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ये तहसीनगंज तिराहे से बाएं मुड़कर हुसैनाबाद होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कोनेश्वर तिराहे से छोटे वाहन तहसीनगंज होते हुए घासमंडी, झाऊलाल इमामबाड़ा, बालागंज की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कोनेश्वर तिराहे से घंटाघर, हुसैनाबाद, ठाकुरगंज चौराहे से दाहिने होकर जा सकेंगे।

- कोनेश्वर तिराहे से बड़े वाहन तहसीनगंज होते हुए घासमंडी, झाऊलाल इमामबाड़ा, बालागंज की ओर नहीं जा सकेंगे। वाहन कोनेश्वर तिराहे से घंटाघर, रूमी गेट, कुड़ियाघाट बंधा रोड, जल निगम रोड होते हुए बालागंज चौराहे से दाहिने होकर जा सकेंगे।

- डालीगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहन (जो बालागंज, दुबग्गा, हरदोई रोड जाना चाहते हैं) मर्चरी तिराहे से दाहिने पक्का पुल, कुड़ियाघाट, राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल होते हुए जा सकेंगे।


- छंदोइया तिराहे से बालागंज की तरफ बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन रानी अवंती बाई लोधी चौराहा, प्रेरणा स्थल तिराहा, कुड़ियाघाट होते हुए जा सकेंगे।

- दुबग्गा तिराहे से बड़े वाहन बालागंज की ओर नहीं जा सकेंगे। ये छंदोइया तिराहा, रानी अवंती बाई लोधी चौराहा, प्रेरणा स्थल तिराहा, कुड़ियाघाट होते हुए जा सकेंगे।

- दुबग्गा तिराहे से बड़े वाहन बालागंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बुद्धेश्वर चौराहा, बाराबिरवा (अवध) चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed